दुमका। आज दिनांक 08 दिसंबर 2024 को दुमका जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आज एक दिवसीय सबजूनियर तीरंदाजी ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह ट्रायल आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। युवा तीरंदाजों ने अपने कौशल और एकाग्रता से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित बालक और बालिकाएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुमका का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दुमका जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक श्री ब्रेंटियस किस्कू, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री के. एन. सिंह ने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की और कहा कि जिले में तीरंदाजी की संभावनाएं बहुत मजबूत हैं। झारखंड सरकार बहुत अच्छे से अब खेलों पर ध्यान दे रही है, जिससे बच्चों में खेल के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है। इस अवसर पर उपस्थित जिला संघ के सचिव व आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक श्री देवीधन टुडू, संघ के संयुक्त सचिव श्री अग्नेश मुर्मू और सुनील सोरेन तथा सदस्य मंटू सोरेन, शिवधान मुर्मू व सुबोध बास्की ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर आवासीय बालक तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र दुमका के मुख्य प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
रिकर्व धनुष बालक वर्ग में प्रथम सागर कुमार, द्वितीय अमित टुडू तृतीय एनिस मुर्मू रहा।
कंपाउंड धनुष बालक वर्ग में प्रथम अमन मुर्मू द्वितीय रुद्राक्ष पांडे तथा तृतीय अगस्टिन हंसदा रहा।
इंडियन राउंड धनुस् बालक वर्ग में प्रथम चंद्रमोहन सोरेन द्वितीय गगन मांझी तथा तृतीय नोएल मरांडी रहा।
इंडियन राउंड धनुष बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला हंसदा द्वितीय बेला टुडू तथा तृतीय स्थान मनीषा मुर्मू रहा।
कार्यक्रम का समापन सफल संचालन दुमका जिला तीरंदाजी संघ के सचिव देवीधन टुडू के द्वारा खिलाड़ियों को बधाई और प्रोत्साहन के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें